जौनपुर : सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारंभ
# श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कालेज में हुआ आयोजन
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ताखा पश्चिम स्थित श्रीमती राजदेई सिंह महिला पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ बुधवार को हुआ। शिविर में एनएसएस की स्वयं सेविकाएं सामाजिक जिम्मेदारियों को समझेंगी और आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने के तरीके जानेंगी।शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक डा आरपी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


















