जौनपुर : सास-ससुर एंव पति समेत छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के रुधौली गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की रात पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

















