जौनपुर : सिकरारा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जौनपुर : सिकरारा पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने अपने हमराहियों हेड कांस्टेबल अमित सिंह, शशि, राजू व अजीत दूबे के साथ मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 65/22 में भादवि की धारा 147, 148, 149, 452, 504, 506, 379 एवं 120बी से सम्बन्धित अभियुक्तगण गोविन्द चौहान ग्राम प्रधान के घर पर मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 03 अभियुक्तों ओमप्रकाश चौहान पुत्र बनवारी लाल चौहान, गोविन्द चौहान पुत्र बच्चा चौहान एवं जितेन्द्र चौहान पुत्र राममूरत चौहान निवासीगण ग्राम गनापुर थाना सिकरारा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : दस गोवंशों के साथ गो-तस्कर को बक्शा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : शिक्षक का हुआ निधन, शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?