जौनपुर : सियासत और विरासत बचाने में कामयाब रहे रमेश मिश्रा

जौनपुर : सियासत और विरासत बचाने में कामयाब रहे रमेश मिश्रा

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               विधानसभा सीट पर सियासत और विरासत बचाने की सीधी जंग में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र मिश्रा बीस पड़े। उन्होंने सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को कांटे के मुकाबले में हराकर लगातार दूसरी बार विधायक बने।

साल 2012 में नव सृजित विधानसभा बदलापुर में अब तक तीन चुनाव हो चुके हैं। साल 2012 में सपा से ओम प्रकाश दुबे बाबा विधायक बने थे। उन्हें 65278 मत मिला था। साल 2017 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेशचंद्र मिश्रा चुनाव जीते थे। इस चुनाव में उन्हें 60237 मिले थे, जबकि बसपा के लालजी यादव को 57865 मत मिले थे। वहीं, सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे को 46545 मत पाकर तीसरे स्थान पर आ गए थे। इस बार सपा ने उन्हें हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका दिया था। लेकिन, मतगणना के दौरान भाजपा के सिटिंग विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखा। दूसरे स्थान पर सपा के ओम प्रकाश दुबे तो अंतिम तक बसपा के मनोज सोमवंशी रहे। आखिर में रोचक मुकाबले में रमेशचंद्र मिश्रा बीस पड़े और जीत दर्ज की।
Previous articleजौनपुर : बीस साल के वनवास को तोड़ भाजपा ने लहराया परचम
Next articleजौनपुर: सपा गठबंधन ने पांच सीटों पर, भाजपा गठबंधन ने चार सीटों पर लहराया परचम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?