जौनपुर : सिलाई और कढ़ाई के निशुल्क कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
# जेसीआई शाहगंज शक्ति एंव डीएस कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर में अगले 15 दिनों तक बालिकाओं और युवतियों को सिलाई और कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिला उद्यमियों की संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति और डीएस कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित समर कैंप का बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रुचि मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम संयोजक और प्रशिक्षक प्रदीपिका सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में युवतियों के पास खाली समय होता है और वो चाहती हैं कि इस दौरान अपने हुनर को निखारें। इसी के मद्देनजर डीएस कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र ने जेसीआई शाहगंज शक्ति के साथ मिलकर 15 दिनों के समर कैंप का आयोजन किया है, जिसमें युवतियों को सिलाई और कढ़ाई की कला में निपुण किया जाएगा।


















