जौनपुर : सेंट जेवियर्स स्कूल में 47 किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करना अत्यंत जरूरी है। इसके साथ ही साथ जागरूकता भी बहुत जरूरी है। सभी लोगों को वैक्सीन के साथ एहतियात बरतने की आवश्यकता है। उक्त विचार सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप कुमार सिंह ने कोरोना वैक्सीन शिविर के दौरान कही।


















