जौनपुर : सेंट थॉमस रोड का कोई पुरसाहाल नहीं…

जौनपुर : सेंट थॉमस रोड का कोई पुरसाहाल नहीं…

# आधा दर्जन विद्यालय के हज़ारों छात्र रोजाना होते हैं परेशान

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 नगर के नई आबादी से सेंट थॉमस इंटर कालेज को जाने वाली एक किलोमीटर की सड़क अपने अस्तित्व को पूरी तरह से खो चुकी है। उक्त मार्ग की पहचान के लिए यहां एक किलोमीटर में 27 स्पीड ब्रेकर हैं, जो कभी सड़क होने का सबूत समेटे हुए हैं।
उक्त मार्ग पर सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के अलावा, आदर्श प्राथमिक विद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, राजकीय जूनियर स्कूल, पूर्वांचल पब्लिक स्कूल, गैस एजेंसी, निजी अस्पताल, कोल्ड स्टोरेज समेत हज़ारों घरों की आबादी है। भादी गांव से जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क वर्षों से टूटी हुई है। वर्तमान में अपने अस्तित्व को पूरी तरह से खो चुकी है। रोजाना इस सड़क पर हज़ारों की संख्या में छात्रों का आवागमन होता है। जो गड्ढों और टूटी सड़क पर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। काफी संख्या में बड़े बड़े स्पीड ब्रेकर और गड्ढों के चलते यहां के रहवासी भी परेशान हैं। जहां दो पहिया, चार पहिया वाहन में तकनीकी समस्या हो रही हैं वहीं इस आबादी में दर्जनों की संख्या में लोग कमर दर्द के गम्भीर मरीज़ हो रहे हैं। हल्की बरसात में इस मार्ग पर चलना लोगों का दूभर हो रहा है।
स्थानीय निवासी नर्सिंग पालीवाल, बृजेश सिंह, नीरज सिंह, राजेश चौबे, पूर्व प्रधान धीरेन्द्र यादव बताते हैं कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए अनेकों बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और नेताओं से गुहार लगाई गई, लेकिन न तो अधिकारी ही कोई सुधि ले रहे और न ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि…
Previous articleसुल्तानपुर : देश का नुकसान इतिहास की गलत व्याख्या से हुआ- प्रो. डीपी दूबे
Next articleजौनपुर : एम्बुलेंस चालक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?