जौनपुर : सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने जौनपुर को हराया

जौनपुर : सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने जौनपुर को हराया

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               क्षेत्र के नार्मल मैदान में मंगलवार को केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता डीएलडब्ब्ल्यू वाराणसी बनाम सिराज-ए-हिंद जौनपुर के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ हॉस्पिटल के प्रबंधक, सर्जन व केराकत विधानसभा के बसपा प्रभारी/प्रत्याशी डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ व बसपा जिला उपाध्यक्ष डॉ जेपी सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।पहले हाफ में दोनों टीमें गोल करने मे असफल रहीं वहीं दूसरे हाफ के दसवें मिनट में वाराणसी की टीम एक गोल कर जौनपुर पर अपनी बढ़त बनाते हुए 1-0 से परास्त कर फाइनल अपनी जगह बनाई।

खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के बीरू यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उपस्थित मुख्य अतिथि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सोनकर ने तेजस न्यूज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। मैच रेफरी राजेश यादव, मनीष निषाद व रूपेश शर्मा रहे। मैच का संचालन वीरेंद्र यादव व सुदर्शन यादव ने की। इस दौरान दर्शकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते देखा गया। नार्मल मैदान में भारी संख्या में मैच देखने के लिए दर्शको भीड़ मैजूद रही। इस दौरान बताया कि कल 12 जनवरी को महिला मुकाबला वाराणसी बनाम इलाहाबाद के बीच खेला जायेगा। मंच पर उपस्थित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी संथापक दूधनाथ यादव, अध्य्क्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सोनकर, महामंत्री क़याम खान, कोषाध्यक्ष संतराम, सचिव सत्यनारायण सोनी सहित आदि गणमान्य मौजूद रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : उत्साहित बालिकाओं ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज
Next articleजौनपुर : आशिर्वाद माइक्रो फाइनेंस प्रदान करता है तुरंत गोल्ड लोन- गीता जायसवाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?