जौनपुर : सेवानिवृत होमगार्ड का माल्यार्पण कर प्रभारी निरीक्षक ने की विदाई

जौनपुर : सेवानिवृत होमगार्ड का माल्यार्पण कर प्रभारी निरीक्षक ने की विदाई

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के हुरूहुरी गाँव निवासी लालबहादुर पुत्र स्व. राजकुमार को सोमवार की दोपहर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा के नेतृत्व में भावभिनी विदाई दिया गया।
गौरतलब है कि लालबहादुर विगत 22 वर्ष से तहसील में तैनात रहते हुए पूरी मुस्तैदी से अपनी सेवा देते रहे। अपने 22 वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर साथी पुलिसकर्मियों और होमगार्ड ने फूल माला पहनाकर विदाई किया। इस अवसर पर कंपनी प्रभारी एसीसी संतोष यादव, संतोष बीओ, संदीप, दिनेश सोनकर, जयप्रकाश, छोटे लाल यादव, विद्यासागर, रामप्रवेश, रमेश यादव, संदीप कुमार, सुनील सोनकर, भगवान दास, कैलाश, अजय दुबे, ओमप्रकाश तमाम होमगार्ड के जवान और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : संगठित व्यापारी ही है व्यापार मंडल की ताकत- दिनेश टंडन
Next articleजौनपुर : लायंस क्लब गोमती का 33वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?