जौनपुर : सेवा, समरसता, वैचारिक सामंजस्य के पुरोधा थे रज्जू भैया- प्रो. निर्मला एस. मौर्य
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि रज्जू भैया एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उनका चिंतन हमेशा समाज के हित के लिए होता था। रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष रहे।


















