34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सेव ट्री सेव लाइफ एंव पुलिस की आवाज संस्था ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित

जौनपुर : सेव ट्री सेव लाइफ एंव पुलिस की आवाज संस्था ने किया कोरोना वारियर्स को सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन एंव पुलिस की आवाज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर फर्ज निभाने वाले पुलिस कर्मियों को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है जिसके क्रम में पुलिस की आवाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चंदन निगम अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जौनपुर के जफराबाद, सदर कोतवाली, सरायख्वाजा व सिपाह चौकी के पुलिसकर्मियों को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल पाल ने थानाध्यक्षों को पौधा भेंट किया।
पुलिस की आवाज संस्था के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन निगम ने कहा कि कड़ी धूप बारिश हो या ठंड का मौसम हम जैसे आम लोग एक तरफ जहां सुरक्षा के साथ चैन की नींद लेते हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग दिन दोपहर या रात हो समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं, समाज के अराजक तत्वों के खिलाफ कार्य करते हुए यह लोग हर दम किन कठिनाइयों से गुजरते हैं इसका अंदाजा लगाना शायद ही मुमकिन होगा। सालभर में जितने भी त्योहार हो या फिर कोई चुनावी आयोजन हो, वैसे ही हर रोज की सुरक्षा इंतेजाम पुख्ता करने की भागदौड़ हो हमारे पुलिस दल के सेवाकर्मियो को हरदम चौकन्ना रहना होता है।
जब बात फर्ज और जनता के सुरक्षा की हो हर खतरे को झेलते हुये पुलिस सेवाकर्मी तैनात रहते दिखाई पडते है, सोचे तो ये भी आप और हम जैसे इंसान ही तो है सच कहे तो ये हममें से ही एक होते है जिनकी खुद की निजी जिंदगी और परिवार होते है। मानवीय मूल्यों को टटोले तो आम जनता को अवश्य हरदम पुलिस विभाग के प्रति कृतग्यता भाव होना चाहिये क्योंकि इन जैसे लोगो के बदौलत हम घरों में सुरक्षित हैं। संस्थापक पाल पंधारी के दिशा निर्देश पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने का कार्य देश के समस्त राज्यों में काफी तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की आवाज संस्था के प्रदेश महामंत्री विजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मोती सेठ व सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष अमित खरवार, अमित पाल, विक्रम पाल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109378
Total Visitors
628
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This