जौनपुर : स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर को 

जौनपुर : स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर को 

# सामाजिक संस्था ज्योत्सना के तत्वावधान में आयोजित होगी प्रतियोगिता 

शाहगंज।
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7 
               नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था ज्योत्सना नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए हेल्दी बेबी शो का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसंबर गुरुवार को होगा। इस प्रतियोगिता में नवजात और नन्हे मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा और उसके आधार पर सबसे स्वस्थ और तंदुरुस्त बच्चों को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
ज्योत्सना के अध्यक्ष और नगर के मशहूर बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ एसएल गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी। पहला वर्ग 0 से 12 माह, दूसरा वर्ग 13 से 36 माह और तीसरा वर्ग 37 से 60 माह का होगा। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन उसी दिन कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगा। इसके बाद 2 बजे से 4 बजे तक प्रतियोगिता चलेगी।
विजेताओं का फैसला बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और उनके टीकाकरण में आधार पर किया जाएगा। सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए आकर्षक उपहार और प्रमाण पत्र की व्यवस्था की गई है। संस्था ने महामंत्री राजेश सिंह ने नगर वासियों को अपने परिवार के बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने और आसपास के लोगों और पड़ोसियों तक इस प्रतियोगिता की जानकारी साझा करने की अपील की।
Previous articleजौनपुर : समाज की सेवा के लिए हर वक्त तैयार है एनएसएस- राज बहादुर
Next articleजौनपुर : निकाय चुनाव को लेकर एआईएमआईएम ने किया मंथन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?