जौनपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर : सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के ताखा पश्चिम स्थित राम अवध यादव गन्ना कृषक पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों से अवगत कराया गया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधाकर सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन से ज्यादा दुर्घटना होने का प्रमुख कारण लोगों के द्वारा हेलमेट का कम प्रयोग करना है, साथ ही तेज गति से वाहन चलाना, नशा करके वाहन चलाना, खतरनाक करतब दिखाना, वाहन चलाने के दौरान सेल्फी लेने संबंधी संस्कृति आज के समय में उभरी है। उन्होंने कहा कि तेज गति से चलने वाले वाहनों के बीच लगभग 70 मीटर की दूरी होनी चाहिए। विकसित देशों में हमारे देश के अनुपात में ज्यादा सड़क दुघर्टनाएं होती है लेकिन हताहतों की संख्या कम होती है क्योंकि वहां सड़क दुर्घटना से बचने हेतु प्रयास एवं जागरूकता ज्यादा प्रभावी होता है। उनके द्वारा यातायात एवं परिवहन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताया गया।
वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग एवं एयर बैग सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानकारी दी गई। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रंबलस्टीक एवं ब्लैक स्पाट के बारे बताया गया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा द्वारा शपथ दिलाई गई शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा जनमानस को जागरूक करने हेतु आसपास के क्षेत्र में रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ राजेश कुंवर, शेषमणि यादव द्वारा किया गया।
Previous articleजौनपुर : सड़क सुरक्षा नियमों का दैनिक जीवन में करें पालन- नृपेंद्र वर्मा
Next articleअतिक्रमण अभियान के तीसरे दिन चला बुलडोजर, कई दुकानदारों पर लगा जुर्माना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?