जौनपुर : हत्या के बाद फांसी पर लटकाने का पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

जौनपुर : हत्या के बाद फांसी पर लटकाने का पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

# पति, ससुर, जेठ समेत पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                क्षेत्र के जरौटा ओझापुर गांव में विवाहिता की गला कसकर हत्या के मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को बरसठी पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार किया है।

रविवार की शाम को विवाहिता चन्दा देवी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली थी। मौके पर पहुँचे मायके वालों ने प्रताड़ित करने के साथ मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस के यहां पति, ससुर, जेठ जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोप सही पाया गया। रिपोर्ट में पहले गला कसकर मारने की रिपोर्ट आयी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गला कसकर मारने वाली रस्सी व फांसी पर लटकी हुई साड़ी बरामद की है।

थाना क्षेत्र के जरौटा ओझापुर गांव की महिला 30 वर्षीय चंदा देवी रविवार की शाम पांच बजे अपने कमरे का चैनल बंद करके छत पर लगे लोहे के राड के सहारे रस्सी से फांसी लगा लिया। उस समय मृतका के दो बच्चे वर्षीय प्रियांशु 7वर्ष, 2 वर्षीय परी बाहर रो रहे थे। पति, जेठ, जेठानी, सब खेत मे काम करने गये थे घर पर अकेली चन्दा ही मौजूद थी। खेत से काम करने के बाद सब आये तो बच्चों को रोता देख चैनल से देखा तो चंदा फांसी पर लटक रही थी, परिजन उसके गले से फांसी लगी रस्सी काटकर नीचे उतार मायके वालों को सूचना दिया।मृतका के पिता महेंद्र कुमार पटेल निवासी सोनपुरवा, अनेई जिला वाराणसी कई लोगों के साथ मौके पर पहुँचे।ससुराल व मायके पक्ष में काफी कहासुनी होने लगी, विवाद को बढ़ता देख पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। रात दस बजे मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को तीन साल से ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे थे। पहले बेटी की पिटाई किये उसकी मौत हो जाने पर फांसी का रूप देने के लिए लटका दिये। पुलिस पति शिवशंकर पटेल, जेठ रविशंकर पटेल, ससुर बंशीधर पटेल, जेठानी संगीता व शकुंतला के खिलाफ़ भादवि की धारा 302, 201 एंव 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के तलाश में थी कि पता चला बरसठी पानी टंकी के पास सभी लोग कहीं भागने की फिराक में है।प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव, हमराही सिपाही के साथ पहुँच कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleजौनपुर : पूर्व चिकित्साधिकारी से खाली कराया गया सरकारी आवास
Next articleजौनपुर : आशुतोष सिंह को बनाया गया केसरिया हिन्दू वाहिनी का मंडल संयोजक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?