जौनपुर : हफ्ते भर से आमरण अनशन बैठे सौरभ द्विवेदी की मांग हुई पूरी, टूटा अनशन
# सीओ सिटी व एसडीएम ने ज्ञापन लेकर कार्यवाही के लिये किया आश्वस्त
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सबका साथ सबका विकास सबको न्याय देने का वादा करने वाली सरकार में उनके ही लोगो को न्याय पाने के लिये आमरण अनशन करना पड़ा है। जहां प्रदेश की योगी सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में भू-माफिया इस कदर हावी है कि सरकारी आदेश के बाद भी बाउंड्री वाल गिरा दिया।इस संबंध में पीड़ित सौरभ दिवेदी द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखते हुए प्रार्धना पत्र देते हुआ कहा कि यदि उनके प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं होती तो वह आमरण अनशन पर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठेगे।


















