27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               आजादी का यह पर्व हमें अनेकता में एकता की याद दिलाता है, आजादी की लड़ाई में सिर्फ एक विशेष वर्ग ने अपनी सहभागिता नहीं दी थी बल्कि हर वर्ग के लोगो का पूर्ण सहयोग रहा है तभी यह आजादी हमें मिली है, इसी बात को चरितार्थ करते हुए ग्राम सभा भादी के कोरवलिया गांव में साप्ताहिक सुंदर काण्ड करने वाले सभी सदस्यों ने मुहल्ले में स्थित अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को एकत्र कर इस राष्ट्रीय पर्व पर गंगा जमुनी तहज़ीब की मिशाल पेश की।
सर्वप्रथम समाजसेवी डॉ अतुल कुमार यादव और रिटायर्ड बैंक कैशियर राजनाथ दूबे ने संयुक्त रूप से झंडारोहण किया। तत्पश्चात उपस्थित जन समूह एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह पावन दिन हम सब को कितनी कुर्बानी देने के बाद मिली है इसको शब्दों में कहना बहुत मुश्किल है। इस ग्रामीण अंचल में आप लोगो ने जो यह छोटा सा ही सही मगर अत्यंत सराहनीय कार्य किया है उसके लिए आप सब लोग बधाई के पात्र हैं। इसी मुहल्ले में रहने वाली अध्यापिका लक्ष्मी सिंह ने अपनी देशभक्ति गीत गाकर बच्चों में देश के प्रति प्रेम करना सिखाने की कोशिश की। वहीं हर्ष श्रीवास्तव ने भी अपनी आवाज में एक देशभक्ति गीत गाकर देशप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन समूह तथा बच्चों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस पावन मौके पर विवेक कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, रूपश्री श्रीवास्तव, जमीर अनवर, अब्दुल शहजादे, अब्बू अली, आशीष कुमार यादव, बालयोगी करन गुरु आदि लोग उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37128924
Total Visitors
667
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This