जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत किया गया तिरंगे का वितरण
शाहगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत कुड़ियारी गाँव मे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।इस दौरान गाँव के प्रधान प्रमोद चौहान के नेतृत्व में लोगों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।प्रधान प्रमोद चौहान ने बताया की गोल्हागौर, कुड़ियारी, शिवराजपुर, चक हकीमी, गांव के प्रत्येक घरों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान इस साल स्वतंत्रता के 75वर्ष पूरे होने तथा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुरू किया गया है।


















