जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किया गया तिरंगा

जौनपुर : हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किया गया तिरंगा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान का बिगुल बज गया है। इसके लिए सोंधी ब्लाक में तैयारी पूरी कर ली गई है। अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर तिरंगा वितरित किया गया।

बीडीओ नंदलाल कुमार ने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा लगाया जाना है। इस विकास खण्ड में लगभग तीस हजार तिरंगा वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकारी भवनों, पंचायत भवन के अलावा हर घर तिरंगा लगाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बीडीओ के अलावा आइएसबी मीना रानी, प्रिकेश प्रजापति, संदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : 64 लाभार्थियों को मिला मुख्यमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाणपत्र
Next articleजौनपुर : अधिवक्ता धर्मेंद्र यादव को मातृशोक, संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?