जौनपुर : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संदर्भ में समीक्षा बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संदर्भ में की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नोडल विभागों के द्वारा की गई तैयारियों के सम्बंध में बारी-बारी से जानकारी ली और जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि विभागों को लिखित में लक्ष्य दिया जाए।


















