जौनपुर : हर बच्चे को मिले शिक्षा यही सोच थी चाचा नेहरू की- ओम् प्रकाश चौबे
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
क्षेत्र के सेंट थॉमस रोड स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रागंण में नित्य निशुल्क चलने वाले योग कक्षा में योग गुरु ओम प्रकाश चौबे ने नौनिहालों को लेखन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति हमारी यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब कि कोई भी बालक अपनी प्रारंभिक शिक्षा से वंचित न रहे।

योग गुरु शिव कुमार यादव ने सभी बच्चों एवं योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ योग भी बुनियादी जरूर होनी चाहिए। जब हम पूरी तरह से स्वस्थ रहेगें तभी शिक्षा के प्रति जागरूक हो सकेंगें। इसी क्रम में प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने सर्व प्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के वो शिल्पी थे जिन्होंने देश को विषम परिस्थितियों से बाहर निकाल कर आधुनिकता की नींव डाली। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाॅए उपस्थित रही।
















