जौनपुर : हाजी गुलाम रसूल की स्मृति में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
# शिविर में 630 मरीजों की हुई जांच और वितरित की गई दवा
# गुलाम शाकिर ने आयोजित किया निःशुल्क चिकित्सा शिविर
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
समाजसेवी स्व. हाजी गुलाम रसूल की स्मृति में उनके पुत्र समाजसेवी गुलाम शाकिर ने नगर के पक्का पोखरा स्थित रामलीला मैदान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों की जांच और दवाएं वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम शाकिर ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है, हम सबको अपने स्वेच्छा और सामर्थ के अनुसार सेवा करना चाहिए। शिविर में डा. दुर्गेश तिवारी, डा. बलवंत सिंह, डा. हामिद, डा. अतुल यादव, डा. मनीष प्रसाद, डा. नदीम खान, डा. जेपी सेठ, डा. उज़ेर अहमद, डा. आबिद इरशाद, डा. शाहबाज़, डा. राज़िक आदि ने 630 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की।

शिविर को सफल बनाने में अफताब राईन, हस्सान अहमद, मो. आजम, साहिल का सराहनीय योगदान रहा।
















