जौनपुर : हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित दो की मौत

जौनपुर : हादसों में ई-रिक्शा चालक सहित दो की मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे में अलग-अलग दो हादसों में एक ई-रिक्शा चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटनाएं बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर हसरौली मार्ग पर, खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास हुईं।
बक्शा थाना क्षेत्र के खमपुर हसरौली मार्ग पर बुधवार की रात में ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कुछ देर तक हंगामा किया। उनकी मांग थी कि चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बीरभानपुर गांव निवासी अर्जुन बिंद (32) घर की रंगाई पुताई का कार्य करता था। रात में वह घर जा रहा था उसी समय ट्रैक्टर के धक्के से वह घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। वहां हालत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही पत्नी अनीता बिंद व दो बच्चों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों केे आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बाजार के पास बृहस्पतिवार को शाहगंज वाया प्रयागराज मार्ग पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा चालक पलट गया। इससे उसकी मौत हो गई। बड़सरा गांव निवासी बालगोविंद तिवारी (35) ई-रिक्शा लाकर परिवार का गुजारा करता था। बृहस्पतिवार को सवारी बैठाने घर से घनश्यामपुर की तरफ जा रहा था। रामनगर बाजार पार कर आगे बढ़े तभी रिक्शा पलट गया और गड्ढे में गिरकर उनकी मौत हो गई।
Previous articleअवनीश अवस्थी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी !
Next articleजौनपुर : सीएम योगी का आगमन आज, देंगे 257 करोड़ की सौगात
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?