जौनपुर : हादसों में बुजुर्ग दंपत्ती समेत चार लोगों की मौत

जौनपुर : हादसों में बुजुर्ग दंपत्ती समेत चार लोगों की मौत

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                      जिले के शुक्रवार थानागद्दी, सिंगरामऊ और खेतासराय इलाके में दुर्घटनाओं में बुजुर्ग दंपत्ती सहित चार लोगों की मौत हो गई। थानागद्दी में खंभे से टकराकर बाइक सवार, सिंगरामऊ में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई।
थानागद्दी सिंधौरा मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नाऊपुर के पुरवा रमैना में बाइक सवार युवक की शुक्रवार की शाम खंभे टकराकर मौत हो गई। केराकत के शेखजदा मोहल्ला निवासी संजय यादव (44) बाइक से वाराणसी की तरफ से घर वापस आ रहा था। नाऊपुर के पुरवा रमैना यादव बस्ती के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई।
सिंगरामऊ क्षेत्र में जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर साढापुर गांव में शुक्रवार को सद्भावना एक्सप्रेस की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। कवेली गांव निवासी मुरली रजक (72), अपनी पत्नी गंगा देई (70) साढापुर गांव में दवा लेने गए थे। वापस आते समय साढापुर क्रॉसिंग पर सुबह नौ बजे के करीब सद्भावना ट्रेन की चपेट में आ गए। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात निवासी हरि प्रसाद प्रसाद (80) का शव घर से करीब तीन कमी दूर एक नहर में शव मिलने से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोगों की मानें तो वह शौचल के बाद नहर के पास गए थे। इसी दौरान गिरकर डूब गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजितेंद्र नाथ उपाध्याय अध्यक्ष और अनिल कुमार सिंह बने मंत्री
Next articleअस्पताल संचालक की दबंगई ! छापा मारने पहुंचे अधिकारियों पर तान दी रिवॉल्वर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?