जौनपुर : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी के तत्वाधान में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स एसोसिएशन भारत द्वारा जौनपुर स्काउट एंड गाइड एसोसिएशन की जिला यूनिट का गठन करने हेतु संजय उपाध्याय को मुख्य समन्वयक के पद पर नामित किया गया। जिससे जिला की यूनिट का विस्तार कर सकें।

इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइडस के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त अनिल प्रथम आईपीएस डीजीपी गुजरात ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि 1998 में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन का गठन किया गया। जो भारत सरकार से रिकॉग्नाइज है। भारत में सर्वप्रथम सर्वप्रथम आर्मी की मदद के लिए यह संगठन बनाया गया था। जिसे पंडित मदन मोहन मालवीय ने भारतीय बच्चों को भी स्काउट्स एंड गाइड्स ट्रेंड किया जाए इसके लिए बढ़कर नेतृत्व किया। जिसका उद्देश्य स्कूल कॉलेज में बच्चों को युवाओं को स्काउटिंग की ट्रेनिंग देना ताकि बच्चों में मानसिक शारीरिक अत्याधुनिक विकास हो। आज जौनपुर में इस यूनिट की शुरुआत की जा रही है। इसका उद्देश्य स्कूल कॉलेज के बच्चों युवाओं स्काउट गाइड के साथ ही लोगों में शांति सद्भाव को बढ़ावा देना लोगों का आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में मदद करना तथा कैसे भारतीय बने रहे की प्रेरणा देता है।



















