जौनपुर : हियुवा ने स्टेशनरी समान वितरित कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

जौनपुर : हियुवा ने स्टेशनरी समान वितरित कर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

# कॉपी, पेन, पेंसिल पाकर चहके कोचिंग के छात्र-छात्राएं

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               अपने विचारों के माध्यम से लोगों के जिन्दगी में रोशन करने वाले स्वामी विवेकानंद का जयंती भारतवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि वर्तमान समय के युवा इनके विचारो से प्रेरित हो सके। इसी उपलक्ष्य में हिन्दू युवा वाहिनी की नगर इकाई ने कस्बा स्थित एक कोचिंग सेंटर पर कार्यक्रम आयोजन कर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाया और बच्चों को इनके बारे में विस्तार से बताते हुए जागरूक किया।
कस्बा के डोभी वार्ड स्थित लक्ष्य कोचिंग सेंटर पर बुधवार की सुबह हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राहुल बरनवाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद के जयंती पर बनाया जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी के तरफ से 50 बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, इरेज़र व कटर वितरित किया गया। जिसको पाकर बच्चो के चेहरे पर खुशी से मुस्कान छलक रही थी। इस दौरान उक्त अध्यक्ष श्री बरनवाल के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेना चाहिए। जो अपने विचार और ज्ञान के माध्यम से दुनिया में नाम रोशन किया। इस दौरान हियुवा के नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश बरनवाल, सभासद मनीष कुमार गुप्ता, अनिल प्रजापति, अनूप मोदनवाल व शिवम पाठक उपस्थित रहे।
Previous articleस्वामी प्रसाद मौर्या ने बदला पाला, का.. हो यूपी में भी “खेला” शुरू होई गय का?
Next articleजौनपुर : नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?