जौनपुर : हौसला बुलंद चोरों ने पार किया नकदी समेत पन्द्रह लाख रुपए के जेवरात
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र के मरगूपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने छत से अंदर घुस कर नकदी समेत पन्द्रह लाख रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल करने के बाद नमूना लिया।गांव निवासी सुनील कुमार सिंह उर्फ रिंकू के घर में चोर छत के सहारे अंदर घुसकर फ्रीज में रखी चाबी निकाल लिया।


















