जौनपुर : हौसला बुलंद चोरो ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना

जौनपुर : हौसला बुलंद चोरो ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना

बीबीगंज।
अनूप जायसवाल
तहलका 24×7
              चौकी क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन सुरक्षा के हवा हवाई दावे कर रहा है।रविवार की रात रेलवे क्रॉसिंग के बगल चोरो ने एक साथ तीन दुकानों से ताला तोड़कर हजारों का सामान व नगदी सहित चोरो ने अपना हाथ साफ कर दिया। जबकि चौथे दुकान पर असफल रहे।

जानकारी के मुताबिक गोड़िला फाटक बाजार मे रोजाना की तरह दुकानदार बबलू यादव, ललित सोनी, श्याम सुंदर साहू, रामजीत चौहान अपनी दुकानें बंद कर रविवार की रात सभी अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह जब दुकान खोलने आए तो पता चला कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। दुकानदारों ने तुरंत इस घटना की सुचना बीबीगंज चौकी पुलिस कों दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना की जाँच मे जुट गई है।
Previous articleजौनपुर : सर्राफा व्यवसायी पर हुआ डंडे से प्रहार, बाल-बाल बचा व्यापारी
Next articleजौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे लटकता मिला युवक का शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?