31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

जौनपुर : ज़मीनी विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र अंतर्गत गभिरन मैरवा गांव निवासी आशाराम उर्फ रामआसरे पुत्र स्व राम अछैवर यादव सहित उनके परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों को जमीनी विवाद के चलते पट्टीदारों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार आबादी में बने पुस्तैनी खपरैल के घर को कब्जा की नीयत से यह प्राण घातक हमला किया गया है जिसमें आशाराम उर्फ रामआसरे यादव 72 वर्षीय, चन्द्रशेखर यादव उर्फ सोनू 37 वर्षीय, बहू मीरा यादव पत्नी चन्द्र शेखर यादव, भतीजी रंजना 21 वर्षीय, दूसरी भतीजी डिंपल यादव पुत्रीगण सूर्यमणी यादव 22 वर्षीय पर दबंग व मनबढ़ पड़ोसियों द्वारा अंधेरे का लाभ उठाते हुए प्राण घातक हमला कर दिया गया, जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को आयी गंभीर चोटें आई है।

आरोप है कि आबादी में बने पुस्तैनी खपरैल के घर को लेकर विवाद था दबंग एवं मनबढ़ पड़ोसियों द्वारा रात के पहर योजनाबद्ध तरीके से रात के अंधेरे का फायदा उठा कर धारदार हथियार से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक ही परिवार के लगभग आधा दर्जन भर लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायल चन्द्र शेखर द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया, घटना के कुछ ही देर बाद पहुँची पुलिस द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उक्त सभी घायलों की प्राथमिक उपचार किया गया डॉक्टर ने नाजुक स्थिति देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ सभी घायलों का जिला अस्पताल के चिकित्सक उपचार किया जा रहा इलाज, घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस कार्यवाही में जुट गयी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098448
Total Visitors
827
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This