जौनपुर : 1.1 किलो गांजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सरपतहां। मो आसिफ तहलका 24×7 अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक लालता प्रसाद ने अपने हमराहियों के साथ मुखबिर की सूचना पर डेहरी पुलिया के समीप से एक अभियुक्त बाल किशन पुत्र बाबूलाल निवासी कोइरीपुर थाना सरपतहां को 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।