जौनपुर : दर्जन मरअसलहाधारियों ने किया चालक समेत महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण

जौनपुर : दर्जन भर असलहाधारियों ने किया चालक समेत महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण

# दिनदहाड़े अपहरण से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी 

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
            कोतवाली क्षेत्र के सरायबिरु में शनिवार को करीब 15 असलहाधारियों ने चालक को बंधक बनाकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक का अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम तक पता न चलने पर प्रबंधक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी।
आरपीएस संस्थान के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव उर्फ विक्की शनिवार को सरायबीरू स्थित अपने आवास पर थे। शनिवार को करीब सवा तीन बजे वह ड्राइवर को फोन कर महाविद्यालय चलने के लिए कहे। ड्राइवर आशीष कुमार यादव उर्फ मुलायम जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा। उसी समय असलहाधारियों ने चालक को पकड़कर जबरदस्ती अपने वाहन में बैठा लिया। उसी समय प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव अपने आवास से बाहर निकले तो असलहाधारियों ने असलहे से आतंकित कर उनको भी अपने वाहन में बैठा लिया। उनके वाहन को साथ लेकर चलते बने। यह देख आस-पास के लोगों में हलचल मच गयी। सभी लोग अपने अपने स्तर से पता लगाने लगे कि आखिर में वह कौन थे जो प्रबंधक को अपने साथ ले गए।
थोड़ी देर के बाद प्रबंधक और उनके वाहन चालक दोनों का मोबाइल बंद बताने लगाया। परिजनों ने संभावित जगहों पर पता किया, शाम तक जब पता नहीं चला तो शाम सात बजे कोतवाली में पहुंचकर अपहरण की सूचना दी। प्रबंधक के पिता रामापति यादव ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक केराकत संजय वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर पड़ी है जांच की जा रही है।
Previous articleआजमगढ़ : महीनों से टूटे आपरेशन टेबल पर हो रहा है इलाज, मरीज हलकान 
Next articleजौनपुर : बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी बुजुर्ग मां, तीसरे दिन उड़े प्राण-पखेरू 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?