34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : 24 मण्डलों के शक्ति केन्द्रों पर हुआ लाभार्थी सम्पर्क

जौनपुर : 24 मण्डलों के शक्ति केन्द्रों पर हुआ लाभार्थी सम्पर्क

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले के 24 मण्डलों पर भाजपाई घर-घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताने का काम किया। अभियान की शुरूआत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मिलकर उन्हें कमल चुनाव चिन्ह का स्टीकर देकर पार्टी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील करेंगे।

# कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर घर-घर पहुंचें भाजपाई

जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल पालन करते हुए घर-घर गये लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दिये और लोगों को बताये कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराए, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए तथा कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाया और कैसे किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

# मकर संक्रांति पर भाजपाई करेंगे दलित बस्तियों में सहभोज

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भाजपा के प्रत्येक शक्ति केन्द्रों पर सहभोज का आयोजन किया गया है जिसमे पार्टी के जन प्रतिनिधियों सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता दलित भाइयों के साथ पंगत में बैठकर भोजन करेगे।

# तीन श्रेणियों में विभाजित की गई टोलियां

अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास किये इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। सभी 9 विधानसभा में क्षेत्रों के अनुरूप टोलियां बनाई गई हैं। सभी टोलियों में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अधिकतम 5 कार्यकर्ता शामिल हैं। संपर्क के क्रम में सभी टोलियों के लोग कोविड व्यवहार का पालन किया। लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और पत्रक का वितरण कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों के घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे लगाने का आग्रह कर झंडे और स्टीकर लगाये। भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुण्डाराज और माफियाराज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील किया गया।

# महिला मोर्चा ने आधी आबादी महिलाओं से किया सम्पर्क

भाजपा की महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के अध्यक्षता में 72 घर मे सम्पर्क कर महिलाओं से निवेदन किया कि घर से निकलकर भाजपा के पक्ष में वोट डाले।

# अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुस्लिम बस्तियों में लाभार्थियों से किया सम्पर्क

सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में अल्पसंख्यक लोगों में लाभार्थियों से मुलाकात करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के बारे में बताया गया जिससे लाभार्थी ने कहा कि अगली सरकार योगी आदित्यनाथ महाराज की बनाई जाएगी हम सब लोग वोट देंगे।

इसमें प्रमुख रूप से सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मण्डल के अध्यक्ष गण, मण्डल महामंत्री गण शक्ति केन्द्र प्रमुख गण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण, पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049838
Total Visitors
480
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गो सेवा संगम में गोपालकों को किया गया सम्मानित

गो सेवा संगम में गोपालकों को किया गया सम्मानित पिण्डरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

More Articles Like This