जौनपुर : 24 रोजगारसेवकों का रोका मानदेय, 4 सचिवों को नोटिस
बक्शा।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में रोजगारसेवकों और सचिवों की बैठक हुई जिसमें कार्यो की समीक्षा की गयी। कार्य में शिथिलता बरतने पर 24 रोजगार सेवकों का मानदेय रोकने का निर्देश दिया। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में चार सचिवों को नोटिस देते हुए कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया।



















