जौनपुर : 33.40 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
# 7224 परीक्षार्थी थे पंजीकृत, जिसमें से 4811 ने दी परीक्षा
मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 की प्रवेश के लिए शनिवार को परीक्षा कराई गई। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 7224 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 4811 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। 2413 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा एक पाली में सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक कराई गई। विद्यालय प्राचार्य बालकृष्ण ने बताया कि परीक्षा शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुई।


















