जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा प्रतिमाह आंगनवाड़ी केंद्र पर निशुल्क पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में नगर परियोजना अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर मुख्य सेविका अनीता यादव द्वारा नगर के हुसैनाबाद और मियांपुर मोहल्ले में 14 केंद्रों पर पुष्टाहार का वितरण कराया गया। लगभग 860 पात्रों को पुष्टाहार वितरित किया गया। लोग 3 माह का पुष्टाहार पाकर काफी खुश नजर आए लोगों को पूरे 3 माह का पुष्टाहार पैकेट में कर कर दिया गया।