ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में धूमधाम से मना सावन महोत्सव
# भगवान शंकर,माता पार्वती और भारत माता की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने मन मोहा
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के पक्का पोखरा मार्ग स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में सावन महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान शंकर,माता पार्वती,कांवड़िया और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में प्रतिभाग किया।रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

वेशभूषा प्रतियोगिता में भगवान शंकर के रुप में कियान ने प्रथम,अथर्व एवं रुद्राक्ष ने द्वितीय तथा देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं माता पार्वती के रुप में नैंसी ने प्रथम,तृषा ने द्वितीय तथा अर्विका एवं अनिका ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान हासिल किया।भारत माता की वेशभूषा में प्रतिभाग करने वाली कियारा को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले श्रेयांस,शिवांश, अश्वित,विवान,तनीषा,कृष,वामिका,कृषिका,जीवन्या और प्रियांशी को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।बच्चों ने अपनी वेशभूषा और प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन पर्व के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं के विभिन्न रंगों को जीवंत किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ.अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम में बच्चों को उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कराने के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं रचनात्मक आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।साथ ही ऐसे कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में रागिनी,ज्योति,स्नैना,रिशु,स्वाति,मंजू,रीमा, अजय आदि का विशेष योगदान रहा।


















