टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर

टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर

# घायल गोवंश पहुंचाए गए गोशाला

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               फूलपुर थाना क्षेत्र के दबेथुवा गांव में शनिवार की अलसुबह पिकअप के टायर फटने से तस्करी के गोवंशों को पुलिस ने बरामद कर गोशाला भेज दिया, वहीं अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
बताते हैं कि दबेथुवा गांव के सामने शनिवार को अलसुबह पिकअप वाहन से गो तस्करी कर ले जा रहे थे। तभी पिकअप का टायर भर्स्ट हो गया। जिससे पिकअप असन्तुलित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। जिसके चलते उसमें तस्करी कर ले जा रहे गोवंश घायल हो गए। तस्कर पिकअप को छोड़ भाग निकले।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी रवि प्रकाश सिंह ने पिकअप को कब्जे में लेते हुए घायल गोवंश जिसमें 3 साड़ व 2 गाय को थाना गांव स्थित गौशाला में भेज दिया। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
Previous articleशादी रचा रहे दुष्कर्म के आरोपित दूल्हे की खोली पोल, बैरंग लौटी बारात
Next articleमेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?