टूरिस्ट बस पर हुए पथराव में माँ बेटे घायल, पुलिस मौके पर
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर थाना क्षेत्र के बाकराबाद बीआरसी के पास बुधवार की दोपहर शरारती बच्चों ने टूरिस्ट बस पर पथराव कर दिया। जिसमें एक महिला व उसका पुत्र घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

अमरोहा जनपद से 23 तीर्थ यात्रियों की बस कुम्भ स्नान करने के बाद काशी विश्वनाथ दर्शन करके अयोध्या धाम दर्शन पूजन के लिए जा रही थी। बस जब ऊक्त स्कूल के सामने पहुंची तभी वहां मौजूद चार पांच की संख्या में बच्चों ने बस पर पथराव कर दिया। सभी बच्चों की उम्र 10 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है। पत्थर लगने से बस की खिड़की का शीशा टूट गया।खिड़की के पास बैठी कुसुम देवी पत्नी राजू के कान पर पत्थर लगा, उनके पुत्र कृष्णा के कंधे पर चोट लग गयी।

पथराव के बाद चालक ने बस को रोक दिया। घटना सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंच कर ऊक्त बच्चों को खोजने में लग गयी। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है। अन्य लोग सुरक्षित हैं।


















