ट्रेलर ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर, 4 कावड़ियों की मौत
बलिया।
तहलका 24×7
नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से रविवार दोपहर में 25 श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर बाबा धाम जलाभिषेक करने जा रहे थे। बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में लाची देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, मुघुन राजभर (48) और घुरहू राम (45) ने रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर सहित 21 घायलों को घर लाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद तेतारपुर गांव में कोहराम मच गया है।

















