डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा, साली की मौत
बांदा।
तहलका 24×7
डंपर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार जीजा और साली की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जीजा और साली की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ राजवीर सिंह गौर ने बताया तिंदवारी क्षेत्र के ही भुजरख गांव का रहने वाला रोहित यादव अपनी साली शांति देवी को उसके घर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहण्ड गांव छोड़ने जा रहा था, रास्ते में एक डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के पास हुआ।

जसईपुर इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ।राजवीर सिंह गौर ने बताया कि पुलिस ने रोहित यादव और शांति देवी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















