डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा समेत दो घायल

डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा समेत दो घायल

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               रविवार की दोपहर बीबीगंज गांव के समीप डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय एक की मौत हो गई। दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।दानापुर गांव निवासी चंद्रजीत (40) पुत्र बंसराज अपने भतीजे फूलराज (30) और प्रेम प्रकाश (40) निवासी मीरपुर प्रतापपुर थाना अखंडनगर सुल्तानपुर के साथ रविवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से शाहगंज बाजार आ रहे थे।
बीबीगंज के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में चंद्रजीत ने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस डंपर व उसके चालक की तलाश शुरु कर दी है।
Previous articleमेधावियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाना ही मकसद : डॉ.एनपी सिंह
Next article69 लाख की तीन सड़क परियोजना का राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?