33 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

ढ़ाई किलो गांजा व बाइक के साथ महिला व पुुरुष गिरफ्तार

ढ़ाई किलो गांजा व बाइक के साथ महिला व पुुरुष गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             स्थानीय पुलिस ने रविवार को गो-तस्करी के अंतर्जनपदीय आरोपित और एक महिला को गांजा व बाइक के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स सेवईं नाला पुलिया के पास संदिग्ध व वांछित आरोपितों चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति व महिला आती दिखी। रुकने का संकेत देने पर बाइक चला रहा पुरुष मुड़कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। पटैला निवासी आरोपित मोहम्मद आजम उर्फ गुड्डू व सरवरी पत्नी बुल्ले उर्फ मकबूल हैं। उनके पास से प्लास्टिक के झोले में ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित मोहम्मद आजम उर्फ गुड्डू के विरुद्ध खुटहन व प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना में गो-हत्या निवारण अधिनियम, धोखाधड़ी व जालसाजी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसाई सकलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल एखलाक, कांस्टेबल आनंद पासवान, शशांक त्रिवेदी व महिला आरक्षी रनिशां रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37171405
Total Visitors
586
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह # मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़...

More Articles Like This