35.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

तमसा नदी में उतराया मिला लापता छात्रा का शव

तमसा नदी में उतराया मिला लापता छात्रा का शव

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
             सिधारी थाना क्षेत्र में तमसा नदी में स्नातक की छात्रा का शव मिला। सोमवार को कोचिंग के लिए निकली थी, तब से लापता थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनाठ गांव निवासी महेंद्र पांडेय स्थानीय तहसील में अधिवक्ता हैं। वे सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर गांव के गंगोत्री नगर स्थित मकान में सपरिवार रहते हैं। उनकी बेटी स्नातक की छात्रा थी। सोमवार को वह घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों की ओर से सिधारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छात्रा के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार रात में भदुली के पास तमसा नदी में छात्रा का उतराया हुआ शव दिखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचीा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37135864
Total Visitors
418
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल

शिष्या के दुष्कर्मी आजीवन सजा काट रहे फलाहारी बाबा को मिली पैरोल  जयपुर। तहलका 24x7              ...

More Articles Like This