तालाब पट्टा कराकर अवैध कब्जा करने का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तालाब पट्टा कराकर अवैध कब्जा करने का आरोप,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पिंडरा,वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              मत्स्य पालन के लिए तालाब के प्रस्तावित पट्टे का विरोध करते हुए करखियाव गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील में प्रदर्शन किया और आवंटन प्रक्रिया निरस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।तहसील पहुंचे ग्रामीणों का आरोप था कि करखियाव गांव स्थित तालाब खाते की आराजी संख्या 521 को कुछ लोगों की मिलीभगत से मत्स्य पालन के लिए आवंटित कराने की प्रक्रिया चल रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तालाब गांव की सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ा हुआ है और इसके आसपास मंदिर, प्राथमिक विद्यालय,जच्चा-बच्चा केंद्र तथा पशु चिकित्सालय हैं।ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के दिनों में पशुओं सहित ग्रामीणों की विभिन्न आवश्यकताओं के लिए इस तालाब का उपयोग किया जाता है।उनका आरोप है कि कुछ दबंग लोग तालाब को पाटकर उस पर कब्जा करने की मंशा से पट्टा कराने का प्रयास कर रहे हैं।यदि समय रहते इस प्रक्रिया को नहीं रोका गया तो तालाब की सार्वजनिक उपयोगिता समाप्त हो जाएगी और गांव के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार कोलअसला को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह,अश्वनी सिंह,शैलेन्द्र सिंह मीनू,सुरेंद्र सिंह,उमेश सिंह,अमित सिंह,अरुण सिंह,राजन सिंह,ऋषिकेश सिंह, सत्यप्रकाश,धीरज राय,विकास रघुवंशी,महेंद्र प्रसाद यादव,चुनमुन गोंड,मंजू राम,श्यामबिहारी राजभर,पूर्व प्रधान बबिता सिंह,प्रधान शशिकपूर कन्नौजिया सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleसोने की दुकान में दबंगों का तांडव, जमकर मारपीट
Next articleसड़क हादसों पर डीएम की सख्ती, 379 दुर्घटनाओं में 224 मौतों पर जताई चिंता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?