थाने के मालखाने से 150 से अधिक शराब की पेटियां गायब, इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

थाने के मालखाने से 150 से अधिक शराब की पेटियां गायब, इंस्पेक्टर पर केस दर्ज

फतेहाबाद। 
तहलका 24×7 
              हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदर थाना के मालखाने से 150 से अधिक शराब की पेटियां गायब होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।मामले की जांच में अनियमितताएं मिलने पर थाना प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार,फतेहाबाद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर के निर्देश पर सदर थाना के मालखाने का निरीक्षण और रिकॉर्ड का सत्यापन कराया गया।
जांच के दौरान मालखाने में रखी जब्त शराब के स्टॉक और सरकारी अभिलेखों में बड़ा अंतर पाया गया। रिकॉर्ड के अनुसार मौजूद होनी चाहिए शराब की 150 से अधिक पेटियां गायब मिलीं।प्राथमिक जांच में मालखाने के रखरखाव और रिकॉर्ड संधारण में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया तथा उन्हें पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद विभागीय जांच भी शुरु कर दी गई है।पुलिस अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की पेटियां कब और किन परिस्थितियों में गायब हुईं।साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य कर्मचारी या व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मालखाने में जब्त सामान और अवैध सामग्री सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में शराब का गायब होना गंभीर मामला है।जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद पुलिस थानों के मालखानों की सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।विभाग मामले की निष्पक्ष जांच कर रहा है।
Previous article55 साल बाद भी पट्टे की जमीन पर नहीं मिला कब्जा, आवास स्वीकृत फिर भी बेघर हैं मुसहर परिवार
Next articleदहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाने का प्रयास, पति समेत छह पर मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?