दक्षिणा को लेकर हुए विवाद में चौकी धाम प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, एक सिपाही निलंबित

दक्षिणा को लेकर हुए विवाद में चौकी धाम प्रभारी समेत 24 लाइन हाजिर, एक सिपाही निलंबित

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
               मां विंध्यवासिनी मंदिर के पास पंडो के बीच दक्षिणा को लेकर विवाद सामने आया। इसमें पंडों के बीच जमकर मारपीट का आरोप है। इस दौरान कैंची लगने से एक पंडा घायल भी हो गया।मामला पुलिस के सामने पहुंचा तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कराई गई।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस की लापरवाही से नाराज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय समेत 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए घटना के पास मौजूद सिपाही कांताराम को निलंबित कर दिया।
Previous articleविद्यालय में मांगी गई बारिश के लिए दुआ
Next articleहाईकोर्ट ने यूपी के 5000 स्कूलों के विलय पर लगाई रोक, 21 अगस्त तक यथास्थिति का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?