दरगाह पर भगवा फहराने के मामले में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एक आरोपी गिरफ्तार

दरगाह पर भगवा फहराने के मामले में चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। 
तहलका 24×7
              गाज़ी मियां की दरगाह के गुम्बद पर भगवा झंडा फहरा कर धार्मिक नारे लगाने के मामले में लापरवाही बरतने पर डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने कार्रवाई करते हुए बहरिया के सिकंदरा चौकी प्रभारी रवि कटियार, कांस्टेबल सुनील कुमार और अंशु कुमार को लाइन हाजिर किया है। हिंदू संगठन द्वारा भगवा फहराने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मनेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुनावत ने पूरे मामले की जांच का आदेश एडीसीपी पुष्कर वर्मा दिया था। आइपीएस पुष्कर वर्मा की जांच में प्रथम दृष्टया मामले में पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आयी। जांच की रिपोर्ट आने के बाद डीसीपी ने ये बड़ी कार्रवाई की है।
Previous article40 साल तक मुकदमे में फंसाए रखा घर, हाईकोर्ट ने किराएदार पर लगाया 15 लाख का जुर्माना
Next articleपति को धमकाया: मेरठ वाले सौरभ के 15 ही हुए, तुम्हारे 30 टुकड़े करुंगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?