26.1 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

# जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने तक जारी रहेगा विरोध

जौनपुर।                                                  गुलाम साबिर                                          तहलका 24×7.                                                              करंजाकला के सफदरगंज बाजार में समाजवादी पार्टी के लोकसभा सदर के प्रत्याशी का सोमवार को पुतला फूंका और विरोध के पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

जौनपुर लोकसभा सदर से समाजवादी पार्टी ने बाबू सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। उनके प्रत्याशी बनते ही सपा नेताओं कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। जो उम्मीदवार के खिलाफ विरोध पर उतर आए। सोमवार को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने करंजाकला के सफदरगंज बाजार में तख्तियां, बैनर, पोस्टर लेकर पहुंचे। बाहरी प्रत्याशी को हटाने की मांग करते हुए, जिले के नेताओं में किसी को प्रत्याशी बनाने की मांग की।
बाबू सिंह कुशवाहा के विरोध में नारे लगाते हुए कहा की यह एनएचआरम घोटाले में भी फंसे हैं। ऐसे मे पार्टी प्रत्याशी को बदला जाए। जिले में तमाम नेता कार्यकर्ता हैं उनमें से किसी एक को प्रत्याशी बनाया जाए। कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा का प्रतिकात्मक पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मांग की है कि प्रत्याशी को तत्काल बदल दिया जाए। सपा नेता अग्रसेन यादव ने कहा कि जब तक प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, अमरेश यादव, पोलू यादव, बृजेश यादव, धीरज यादव, सोनू यादव, ऋषभ सोनकर, मोनू यादव, राहुल गौतम, शिवपाल यादव, सताई, आशीष कुमार, चंद्रजीत, मयंक प्रजापति, बुझारत राम, सरगम विश्वकर्मा जीतलाल, शुभम आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37165547
Total Visitors
491
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन 

मंगलवार को एक सेट में किया नामांकन, बुधवार को लाव-लश्कर के साथ करेंगे नामांकन  जौनपुर।  गुलाम साबिर  तहलका 24x7         ...

More Articles Like This