31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आईसीयू में 

# खबर लगते ही परिवार के लोग पहुंचे बांदा

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              यूपी के बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगडने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। वहीं, गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने पर मिले वायरलेस मैसेज के बाद मुख्तार के पवपरिवार के लोगों को मामले की जानकारी मिली। सूचना पर मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी मंगलवार को दिन में करीब 12 बजे बांदा पहुंचकर मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वॉर्ड में मुलाकात की।
तबियत को लेकर उन्होने मीडिया से कहा कि मुख्तार होश में हैं, पहचान रहे हैं। मुख्तार ने अफजाल से कहा कि उनके खाने में कोई जहरीला पदार्थ दिया गया है। अफजाल ने कहा कि 40 दिन पहले भी ऐसी कोशिश की गई थी। अफजाल ने कहा कि इस स्थिति में उन्हे हॉस्पिटल ले जाया गया इसके लिए मैं जेल प्रशासन का आभारी हूं। उन्होने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चिंता जाहिर किया।
उधर अफजाल अंसारी ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे मुख्तार की गवाही को कारण बताया है। अफजाल का साफ कहना है कि ऊसरी चट्टी कांड में मुख्तार की गवाही होनी है, वे गवाही देंगे तो बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह को सजा हो जाएगी। इसी वजह से सरकार माफिया व नौकरशाही का गठजोड़ मुख्तार को मारने की कोशिश कर रहा है।
मुख्तार की तबियत खराब होने की जानकारी के बाद गाजीपुर में उनके समर्थकों में चिंता देखी जा रही है। मुख्तार अंसारी के मोहम्मदाबाद स्थित आवास पर उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। वो मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य का हाल पता करते दिख रहे हैं। मौलाना मुख्तार के घर पर उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।वायरलेस सूचना के बाद परिवार बांदा पहुंच रहा वायरलेस मैसेज की जानकारी गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार के परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन बांदा के लिए रवाना हो गए। मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी सबसे पहले बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131711
Total Visitors
603
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This