दर्शन के लिए जा रही गाड़ी खाई में पलटी, 8 महिलाओं की मौत

दर्शन के लिए जा रही गाड़ी खाई में पलटी, 8 महिलाओं की मौत

पुणे।
तहलका 24×7
               महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तालुका में कुंडेश्वर में देवदर्शन के लिए जा रही महिलाओं से भरी पिकअप वैन 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आठ महिलाओं की जान चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया।
जानकारी के मुताबिक पापलवाड़ी की कुछ महिलाएं श्रावण सोमवार के अवसर पर दर्शन के लिए कुंडेश्वर जा रही थीं। इसी दौरान घाट पर वाहन गहरी खाई में पलट गई।घटना के बाद घायलों को पैठ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही खेड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
हादसे में मरने वाली महिलाओं में शोभा ज्ञानेश्वर पापड़, सुमन कालूराम पापड़, शारदा रामदास चोरगे, मंदा कनिफ दरेकर, संजीवनी कैलास दरेकर, मीराबाई संभाजी चोरगे, बयदाबाई नयनेश्वर दरेकर, शकुंतला तानाजी चोरगे शामिल हैं।
Previous articleअवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या
Next articleदेश की आन, बान, शान है तिरंगा: कृपाशंकर सिंह 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?