दर्शन को निकले दंपति हुए जहरखुरानी का शिकार

दर्शन को निकले दंपति हुए जहरखुरानी का शिकार

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             अयोध्या होते हुए बागेश्वर धाम जाने के लिए निकले गाजीपुर निवासी दंपति रविवार की देर रात नगर में जहरखुरानों का शिकार बन गए। चिरैया मोड़ के पास सड़क किनारे महिला बेहोशी की हालत में मिली। कुछ ही दूरी पर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसका पति भी बेसुध पड़ा मिला।
गाजीपुर जनपद के नंदगंज निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी मालती देवी के साथ दर्शन के लिए घर से निकले थे। दोनों ट्रेन से जौनपुर पहुंचे, यहां से स्कार्पियो वाहन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या दर्शन के बाद वे बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश जाने वाले थे। यात्रा के दौरान वाहन में ही जहरखुरानों ने खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाकर दंपति को बेहोश कर दिया।
बेहोशी की हालत में जहरखुरानो ने उनके पास से नकदी, मोबाइल और जरुरी सामान लूट कर फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला को होश आने पर उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Previous articleगम और गिरया के साथ लुटे काफिले जुलूस निकला
Next articleमहिला ने सास-ससुर और देवरानी को मारपीट कर किया घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?